VIDEO: चोरों का प्लान हुआ फेल! दुकान में फंसे तो पुलिस से ही लगाई बाहर निकालने की गुहार

एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने पहुंचे चोर खुद ही अंदर फंस गए। बाहर निकलने के लिए पुलिस को फोन किया, फिर शटर खुलते ही गिरफ्तार हो गए।

गुजरात के वलसाड जिले से एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर कुछ लोग एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने पहुंचे थे लेकिन उनकी पूरी प्लानिंग उस समय उलटी पड़ गई, जब वे दुकान के अंदर ही फंस गए। हालात ऐसे बने कि आखिरकार उन्हें उसी पुलिस को फोन करना पड़ा, जिससे वे बचना चाहते थे। घटना रात के समय की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को ज्वेलरी की दुकान के अंदर कुछ संदिग्ध लगा। उन्हें शक हुआ कि दुकान में चोरी करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद लोगों ने आरोपियों का सीधे सामना करने के बजाय एक अलग तरीका अपनाया।

jewellery shop thieves called police video viral

चोरों ने पुलिस को खुद कॉल कर बुलाया (X/@kumarmanish9)

ज्वेलरी शॉप में चोरी करने घुसे चोर खुद ही फंसे

दरअसल, स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर बाहर से गिरा दिया। शटर बंद होते ही अंदर मौजूद चोर दुकान में ही फंस गए। उनके लिए बाहर निकलने का कोई आसान रास्ता नहीं बचा था। अब यहां से मामला और भी दिलचस्प हो गया। जो लोग चोरी करने के लिए दुकान में घुसे थे, वे खुद ही वहां से निकलने के लिए परेशान हो गए। जब उन्हें कोई रास्ता नहीं सुझा तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने पुलिस से दुकान का शटर खुलवाने और उन्हें बाहर निकालने में मदद मांगी।

End of Feed