Gujarat: रस्मों के दौरान दुल्हन की अचानक हो गई मौत, फिर छोटी बहन से करवाई गई दूल्हे की शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2023, 12:15 PM IST

Gujarat Bride Death: गुजरात के भावनगर जिले के सुभाष नगर इलाके में शादी की रस्म निभाते समय अचानक दुल्हन को हार्ट अटैक आया। इसके बाद दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद परिवार वालों ने दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करवा दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात के भावनगर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना
  • शादी की रस्म निभाते समय अचानक दुल्हन की हो गई मौत
  • दुल्हन की मौत के बाद उसकी छोटी बहन से हुई दूल्हे की शादी

Gujarat Bride Death: गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन की शादी के रस्मों के दौरान अचानक से मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद शादी के घर में मातम छा गया। हालांकि, इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से करवा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना गुजरात के भावनगर जिले से सामने आई है। भावनगर जिले के सुभाष नगर इलाके में शादी की रस्म निभाते समय अचानक दुल्हन को हार्ट अटैक औया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

dulhan death

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

दुल्हन की हुई मौत तो छोटी बहन से कराई गई दूल्हे की शादी

End of Feed