Guinness World Records: दुनिया में कई अजीबोगरीब किस्म के लोग भरे हुए हैं, जिनकी पास अनोखी शक्तियां हैं। इन शक्तियों के दम पर ये दुनियाभर में जाने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसे ही शख्स को लेकर आए हैं, जिसे मैग्नेट मैन के नाम से जाना जाता है। इस शख्स का नाम अबोलफजल कृपाण मोख्तारी (Abolfazl Saber Mokhtari) है, जो अपने पर बर्तन चिपका लेता है। ऐसे में इस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
शरीर पर 88 चम्मच चिपकाकर शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने शरीर पर चम्मच चिपकाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में यह शख्स जब अपने आपको हिलाता है तब शरीर में चिपका चम्मच नीचे गिरता है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर एकदम बवाल मचा रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दिख रहे शख्स को लोग मैग्नेट मैन के नाम से पुकार रहे हैं।
शरीर पर 88 चम्मच चिपकाकर शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वैक्स करवाकर वीडियो बनवा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि फेमस होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। इस वीडियो पर अब तक 25 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को Guinness World Records के ऑफिशियल अकाउंट 'guinnessworldrecords' से शेयर किया गया है। तो आपको ये ट्रेंडिंग वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
