Most Amazing Expressway: चीन ने एक ऐसा एक्सप्रेसवे बनाया है, जिसे देखकर लोग आसमान में बनाया एक्सप्रेसवे मान रहे हैं। इसका नाम ‘याक्सी एक्सप्रेसवे’ है, जो दुनिया का सबसे अनोखा और अद्भुत एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। 240 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को ‘सीढ़ीनुमा स्काई रोड’ के नाम से जाना जाता है। चीन के इस शानदार एक्सप्रेसवे की बनावट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। सोशल मीडिया पर इक एक्सप्रेसवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दुनिया का सबसे अनोखा एक्सप्रेसवे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। सीढ़ीनुमा बना यह एक्सप्रेसवे साऊथ वेस्ट चीन के सिचुआन प्रांत के जिचांग को याआन नाम के शहर से जोड़ता है। एक्स पर @XHNews नाम के अकाउंट से यह शानदार वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप बेहद ही शानदार एक्सप्रेसवे को देख सकते हैं। यह अनोखा एक्सप्रेसवे दुर्गम पहाड़ियों पर बनाया गया है। देखें वीडियो-
यह एक्सप्रेसवे 270 वायाडक्ट्स और 25 सुरंगों से होकर गुजरती है। इस एक्सप्रेसवे की ऊंचाई समुद्र तल से 600 मीटर से लेकर 3 किलोमीटर तक ऊंचा है। इसे ‘बादलों का एक्सप्रेसवे’ भी कहते हैं। याक्सी एक्सप्रेसवे सिचुआन प्रांत में जी5 जिंगकुन हाइवे का हिस्सा है। सिचुआन से शुरू होकर यह हेंगडुआन पर्वत तक चलता है। इस दौरान यह एक्सप्रेसवे किंग्यी, दादू, एनिंग नदियों से गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे पर गन्हाजी नाम का एक ब्रिज है, जो दुनिया के कुछ कठिन निर्माणों में से एक है। साल 2007 में शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे को मात्र 6 साल में बनाकर तैयार कर लिया गया।
