Funny Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शादियों के दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। इसमें से कुछ वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। वहीं कुछ वीडियो शादियों में आए मेहमानों के होते हैं। शादी में आए मेहमानों के वीडियो कई बार बहुत ही मजेदार होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा आया है, जो बहुत ही ज्यादा मजेदार है। यह वीडियो शादी में आई एक महिला से जुड़ा है।
वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में आई महिला प्लेट में खाना लेकर खाने जा रही होती है। अक्सर हम सब अपने घर में हाथ से खाना खाते हैं। हाथ से भोजन खाना काफी कंफर्टेबल होता है। हालांकि, शादियों में लोग चम्मच से खाना खाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शादियों में भी हाथ से खाना खाते हैं। वीडियो में दिख रही महिला यही करती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि वह बड़ा सा मुंह खोलकर हाथ से खाना खाने की कोशिश कर रही थी। देखें वीडियो-
महिला जैसे ही बड़ा सा मुंह खोलकर कौर डालने जा रही थी। इसी बीच कैमरामैन महिला के पास पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि कैमरामैन महिला के खाने की रिकॉर्डिंग करने लगता है। जैसे ही महिला कैमरामैन को देखती है, वैसे ही वह हाथ से खाना रखकर चम्मच उठा लेती है। इसके बाद बहुत ही इत्मीनान से चम्मच से खाना खाने लगती है। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा फनी है। वीडियो को official_viralclips नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
