Ajab Gajab: महज तीन मिनट का अंतर और एक साल छोटा हो गया जुड़वा भाई, जन्म के अंतर ने लोगों को चौंका दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 4, 2024, 01:17 PM IST

अमेरिका में जुड़वा बच्चों का एक ऐसा मामला देखने को मिला है, जहां दोनों के जन्म में महज तीन मिनट का अंतर है। लेकिन दोनों का जन्म अलग-अलग साल में हुआ है। ऐसे में ये अजीबोगरीब मामला विदेशी मीडिया में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म
  • तीन मिनट के अंतर ने बना दिया एक साल छोटा
  • अजीबोगरीब मामला बना सुर्खियों का विषय

Ajab Gajab News: काफी बार देश-दुनिया में कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है, जो काफी शॉकिंग होता है। लेकिन कई बार ऐसी खबरें काफी रोचकता का माहौल भी पैदा करती है। दरअसल, हाल ही में एक खबर इंटरनेशनल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है। ये खबर अमेरिका की है, जहां दो बच्चों ने महज कुछ मिनट के अंतराल पर जन्म लिया। लेकिन दोनों में एक साल का अंतर हो गया। अब ऐसे में जो भी इस मामले के बारे में सुन रहा है, वह दंग रह जा रहा है।

बता दें, इन बच्चों का जन्म 31 दिसंबर की रात हुआ था। पहले बच्चे का जन्म 31 दिसंबर की रात 11:59 पर हुआ था। वहीं, दूसरे बच्चे का जन्म 01 जनवरी 12:02 मिनट पर हुआ। ऐसे में दोनों बच्चों के जन्म में महज 3 मिनट का फासला था, लेकिन फिर भी दोनों बच्चों का जन्म अलग-अलग साल हुआ है। अब ऐसे में रोचकता से भरपूर इस खबर में इंटरनेशनल मीडिया पर अपनी छाप छोड़ी और अब सुर्खियां बटोर रहा है।

End of Feed