वायरल न्यूज़

OMG! 180 फीट लंबी है दुनिया की सबसे लंबी साइकिल, देखिए कैसे चलाता है शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 29, 2024, 09:42 AM IST

Guinness World Records Video: जानकर चौंक जाएंगे कि दस दोस्तों ने मिलकर ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इन दोस्तों ने दुनिया की सबसे लंबी साइकिल बनाई है।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल देखकर चौंक ही जाएंगे। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे लंबी साइकिल
  • बैठ सकते हैं दर्जनों लोग
  • बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Guinness World Records Video: दुनिया में आठ अरब से ज्यादा लोगों की आबादी है। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो अपने काम से दुनिया को चौंका देना चाहते हैं। यानी ये लोग कुछ ऐसा बनाने में जुटे रहते हैं, जिसे दुनिया के होश उड़ जाए। कभी-कभी इस काम में कामयाबी मिलती है तो कभी-कभी नाकामी भी हाथ लगती है। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि कुछ लोगों ने ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में जानकर सचमुच दांतों तले उंगली दबा लेंगे। जी हां दस दोस्तों ने दुनिया की सबसे लंबी साइकिल बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इन दोस्तों ने जो साइकिल बनाई है वो दस-बीस फीट नहीं बल्कि रिकॉर्ड 180 फीट लंबी है।

180 फीट लंबी साइकिल

ये साइकिल इतनी लंबी है कि इसपर एक साथ दर्जनों की तादाद में लोग बैठ सकते हैं। इसके विशाल आकार की वजह से इसे मोड़ने में बड़े-बड़े हाइवे भी छोटे पड़ जाते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने खुद इसे दुनिया की सबसे लंबी साइकिल माना है। इस अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड को बकायदा कैमरे में कैद किया गया और GWR के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया गया है। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रोड पर 180 फीट 11 इंच की साइकल खड़ी है। इसमें बड़े दो पहिए लगे हैं और एक हैंडल आगे की तरफ है। साइकिल के पहिए इतने बड़े हैं जो इसे गिरने से बचाते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि साइकिल बनाने वाले लोग इसपर बैठते हैं और पैंडल मारते हैं। इससे साइकिल धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। मजेदार की दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल को सड़क पर चलता देख आसपास खड़े लोग भी चीयर करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। मालूम हो कि सबसे बड़ी साइकिल का वीडियो अभी तक लाखों वीडियो बटोर चुका है। इसे करीब एक लाख यूजर्स ने पसंद भी किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article