वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने दिखाया आसमान में अनोखा टैलेंट, हवा में उड़ते हुए बजाता दिखा पियानो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 13, 2024, 03:49 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आसमान में उड़ते हुए पियानो बजा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके इस डेयरिंग को सैल्यूट करेंगे।

Image

आसमान में उड़ते हुए शख्स ने बजाया पियानो (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान ने शख्स में बजाया पियानो
  • डेयरिंग देख दंग रह जाएंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Playing Piano While Flying Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ ऐसा नजर आता है, जिसे देखकर आंखों पर भरोसा नहीं होता है। ऐसी चीजों पर यकीन कर पाना मुश्किल सा हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा काफी वायरल हो रहा है, जो आपको आश्चर्य में डाल देता है। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी डेयरिंग देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पैराशूट की मदद से आसमान से उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह पियानो भी बजा रहा है। दरअसल उसने पियानो के पूरे सेट को ही पैराशूट से बांधा हुआ है, जिसके चलते वह हवा में उड़ते हुए पियानो बजा रहा है। अब ऐसे में उसके इस हैरतअंगेज कारनामे को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

आसमान में उड़ते हुए शख्स ने बजाया पियानो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि शख्स के इस टैलेंट के लिए तो एक सैल्यूट बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई तो हिम्मतवाला निकला। इस वीडियो पर अब तक 89 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article