वायरल न्यूज़

कोबरा पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2024, 08:14 AM IST

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि सांप अपने रास्ते से गुजर रहा है कि तभी कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हैरान हो जाएंगे।

Image

कुत्तों की फौज ने कर दिया किंग कोबरा पर हमला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने रास्ते जा रहा था सांप
  • तभी आ धमकी कुत्तों की फौज
  • फिर जो दिखा सिर्फ हैरान करेगा

किंग कोबरा को सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि किसी जानवर को डस ले तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। कई बार इसके डसने से इंसान तक जान चली गई। जंगल में दूसरे शिकारी जानवर तक इससे दूरी बनाकर रखते हैं। मगर कभी सोचा है कि कोबरा और कुत्ते आमने-सामने पड़ जाएं तो क्या होगा। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

कुत्तों ने किया सांप पर हमला

इसमें देखेंगे कि करीब दस फीट लंबा किंग कोबरा अपने रास्ते से गुजर रहा है। मगर तभी उसका सामने कुत्तों के झुंड से हो गया। इधर कुत्तों को देखकर सांप ने अपना रास्ता बदल लिया और धीरे से खिसकने लगा। मगर देखकर चौंकेंगे कि कुत्तों ने सांप देखते ही उसपर हमला बोल दिया। उन्होंने हर तरफ से सांप को घेर लिया और काटने लगे। इसमें सांप किसी को डसने की कोशिश करता है तभी पीछे से हमला हो गया। होश उड़ाने वाले नजारे में देखेंगे कि कुत्तों ने सांप पर इतनी बुरी तरह हमला किया कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। यहां क्लिक कर देखिए वीडियो

हर तरफ छाया वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसके आखिर में देखेंगे कि सांप ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और उसने हार मान ली। मालूम हो कि कुत्तों और सांप के बीच लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर tyrese नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article