वायरल न्यूज़

Video: गिरगिट से भी तेज रंग बदलती है ये मछली, देखकर भी यकीन नहीं करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2024, 08:10 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि मछली अपना रंग गिरगिट से भी तेज रफ्तार में बदल लेती है।

Image

गिरगिट की तरह रंग बदलती है ये मछली। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक ऐसी दुर्लभ मछली कैमरे में कैद हुई है जिसकी खासियत हिलाकर रख देगी। मछली की खासियत है कि ये सेकंडभर में अपना रंग बदल लेती है। ये इतनी रफ्तार में अपना रंग बदलती है कि गिरगिट भी फेल जाएगा।

गिरगिट से तेज रंग बदलने वाली मछली

सामने आए आठ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि मछली पानी में तैर रही है। फ्रेम की शुरुआत में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक मछली ने अपना रंग बदला शुरू कर दिया। वो इतनी तेजी से अपना रंग बदलती है कि देखकर गिरगिट को भी भूल जाएंगे। इसमें देखेंगे कि शुरू में मछली का रंग आसमानी नजर आता है। मगर अगले सेकंड ही उसने खुद को पीले रंग में तब्दील कर लिया। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। मगर अगले ही सेकंड मछली ने खुद को हरे रंग में ढाल लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसपर यकीन करना मुश्किल होता है।

यहां देखिए वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

रंग बदलने वाली दुर्लभ मछली का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @ThebestFigen नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article