वायरल न्यूज़

Guinness World Record: 60 घंटे तक लगातार खेलता रहा गेम, लड़के ने बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 9, 2024, 12:16 PM IST

हंगरी का रहने वाला एक लड़का लगातार 59 घंटे और 20 मिनट तक ऑनलाइन गेम खेलता रह गया। इसके बाद इस लड़के ने इतिहास रचते हुए एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Image

60 घंटे लगातार गेम खेल लड़के ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार - गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड)

KEY HIGHLIGHTS
  • 60 घंटे तक गेम खेलता रहा लड़का
  • बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Guinness World Record: दुनिया में आपको कई सारे ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनकी दीवानगी कुछ चीजों में इस कदर होती है, जिसके लिए उन्हें कई बार अपने माता-पिता या बड़ों से डांट भी खानी पड़ जाती है। लेकिन कुछ अडिग लोग अपने इसी काम, अपनी इसी दीवानगी को अपना प्रोफेशनल बना लेते हैं और फिर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसे में लोग ऐसा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देते हैं।

दरअसल, हंगरी के रहने वाले एक लड़के ने वीडियो गेम खेलकर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस लड़के का नाम बार्नबस वुजिटी- जसोलने है। इसने ऑनलाइन वर्ल्ड ऑफ वॉरक्रॉफ्ट खेलते हुए 60 घंटे बिताए हैं। ऐसे में लड़के ने सबसे लंबे समय तक वीडियो गेम खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गेम खेलने के दौरान लड़के ने पूरी तरह से लाइव स्ट्रीमिंग की थी। इस दौरान लाइव स्ट्रीमिंग से उसे जो भी आमदनी हुई, उसने वो सब दान दे दिया।

60 घंटे लगातार गेम खेल लड़के ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें, बार्नबस ने पिछले रिकॉर्ड को 23 घंटे 31 मिनट के अंतर से ब्रेक किया है, जो काफी ज्यादा अंतर भी है। गेमिंग के दौरान वह हर घंटे 5 मिनट का ब्रेक लेता था, जिसमें वह वॉशरूम जाता था और कुछ खा सकता था। थकान के चलते उसने कॉफी की जगह पानी पीया और 15 लीटर के आसपास शराब का बी सेवन किया। जानकारी के मुताबिक, बार्नबस अपने टीनएज में सप्ताह में 10 घंटे गेम खेलते थे और वीकेंड पर यह टाइमिंग 16 घंटे की होती थी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article