Guinness World Record: दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो कुछ न कुछ नया करते रहते हैं और अपना नाम एक अनोखा खिताब भी बना लेते हैं। अक्सर इंटरनेट पर भी ऐसे सारे वीडियो और फोटोज भी वायरल होते रहते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर हाल-फिलहाल में सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है, जिसे देख हर कोई शॉक्ड है, तो आप भी देखिए और समझिए कि आखिर इसके पीछे क्या मामला है?
एक साथ 38 कुत्ता टहलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record)
ये भी पढ़ें - Guinness World Records: दुनिया के सबसे ऊंचे बैल का वीडियो वायरल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, जानें कितनी है हाइट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर कनाडा के कुत्ता प्रेमी मिशेल रूडी की है, जो अपने साथ 38 कुत्तों को एक साथ टहलाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे कर उन्होंने एक साथ सबसे अधिक कुत्ता टहलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 36 कुत्तों को एक साथ टहलाने का था, जो बीते सितंबर में बना था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है। ऐसा कर मिशेल रूडी ने गिनीड वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।
एक साथ 38 कुत्ता टहलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मिशेल को करीब 1 किमी (0.6 मील) तक सभी कुत्तों को घुमाना पड़ा और इस दौरान सभी कुत्तों के गले में पट्टा लगाया गया था। मिशेल का कहना है कि ये सभी बेहद प्यारे हैं और सभी को उनका घर मिलना चाहिए।
