Ajab Gajab News: बच्चों को गोद लेना कितना पुण्य का काम होता है ये आप सभी जानते हैं। दुनिया में काफी लोग ऐसे हैं जो बच्चा न होने पर गोद ले लेते हैं। लेकिन कभी आपने ये सुना कि किसी ने बच्चे को गोद लिया हो और उसके जवान होने पर उसी से शादी कर ली हो। ऐसा सुनना भी पाप के समान लगता है लेकिन एक महिला ने ऐसा ही कर दिखाया है। यह महिला रूस की बताई जा रही है।
प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)
रूस का ये मामला इन दिनों इंटरनेशनल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस महिला का नाम ऐसिलु चिजेव्स्काया-मिंगालिम (Aisylu Chizhevskaya-Mingalim) है, जो तातरस्तान की एक जानी-मानी संगीतकार है। ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 13 साल के एक बच्चे को गोद लिया फिर उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। इसके बाद जब बच्चा 22 साल का हुआ तो महिला ने उसी से शादी कर ली।
महिला ने अपने बेटे से ही कर ली शादी
फिलहाल, महिला की उम्र 53 साल बताई जा रही है। यानी दोनों के बीच उम्र का अंतर 31 साल का है। अब इस मामले को सुनकर लोग महिला पर काफी भड़के हुए हैं। बता दें, 8 साल पहले अनाथालयों में संगीत सिखाने के दौरान ऐसिलु की मुलाकात एक 13 साल के लड़के डेनियल से हुई, जिसके अंदर संगीत सीखने को लेकर एक जुनून था और संगीतकार होने के नाते ऐसिलु ने उसे संगीत सिखाने का फैसला किया और सिखाने लगी। इस दौरान डेनियल ने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।
शादी के बाद महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इसके बाद महिला ने एक साल बाद डेनियल को गोद ले लिया। तब से ही दोनों एक साथ रह रहे थे लेकिन बीते 20 अक्टूबर को दोनों ने दुनिया को एक चौंकाने वाला न्यूज दिया और दोनों ने कानूनी तौर पर एक दूसरे से शादी कर ली। मामले में महिला का कहना है कि काफी लंबे समय से डेनियल और उनके रिश्ते के बारे में चर्चाएं की जा रही थी। इसीलिए उन्होंने शादी कर सभी अफवाहों को खत्म करने का फैसला किया। हालांकि महिला का ये भी कहना है कि उनकी शादी का वास्तव में कोई मतलब नहीं है। यह शादी केवल आध्यात्मिक तरीके का है और उनके बीच कोई शारीरिक रिश्ता नहीं है।
