वायरल न्यूज़

VIDEO: शादी पर लड़की ने Amazon के नाम रचाई मेंहदी, लेकिन क्यों? दूल्हे ने बताया पूरा माजरा

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। हाल में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन ने अपने हाथों में Amazon के नाम की मेहंदी रचाई है। जो इस वक्त खूब चर्चा में है।

Image

दुल्हन के हाथ पर अमेजन के लोगो की मेहंदी (Instagram/@insideamazon)

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। करोड़ों रुपए खर्च कर शादी आयोजित करते हैं, दुनिया भर की प्लानिंग करते हैं ताकि वे इसे अपनी जिंदगी का सबसे खास दिन बना सकें। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की शादियां खूब चर्चा में रहती हैं। हाल में ऐसी ही एक शादी इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी पर मेहंदी रस्म को इतना खास बनाया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुल्हन का वीडयो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाई है। जिसमें Amazon कंपनी का लोगो बना हुआ है। दुल्हन के इस वीडियो को अमेजन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @insideamazon पर शेयर किया है। यह अकाउंट Amazon के कर्मचारियों की कहानियां दिखाता है। इस अकाउंट को खुद Amazon के संस्थापक Jeff Bezos भी फॉलो करते हैं, जिससे यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया। वीडियो का टाइटल है, "When Amazonians get married.(जब Amazon वालों की शादी होती है।)"

ऑफिस से शुरू हुई लव स्टोरी

दुल्हन के हाथों पर लगी Amazon के नाम मेहंदी के पीछे एक शानदार लव स्टोरी जुड़ी हुई है। जिसमें दुल्हन प्रियांशी श्रीमल और दूल्हा रजत वर्मा की प्यार से शादी तक की कहानी है। बताया जा रहा है कि प्रियंशी और रजत की मुलाकात Amazon में काम करते हुए हुई थी। दोनों पहले साथ में ऑफिस में काम करते थे और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई इसलिए प्रियंशी ने अपनी शादी के दिन उसी जगह को याद करते हुए मेहंदी में Amazon का “स्माइल लोगो” बनवाया, जहां से उनका रिश्ता शुरू हुआ था।

लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल की खूब तारीफ की। लोगों ने कहा कि यह प्यार जताने का बहुत ही प्यारा तरीका है। रजत ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि वह Amazon के हमेशा आभारी रहेंगे, क्योंकि वहीं उन्हें उनकी जीवनसाथी मिली। प्रियंशी ने भी इस वीडियो के लिए धन्यवाद कहा और खुशी जाहिर की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article