Viral Video: दूल्हे के गले में डाली 20 लाख रुपये की माला, छत पर खड़े होकर पहननी पड़ी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 23, 2023, 06:36 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दूल्हे ने अपने विवाह में बीस लाख रुपये की माला पहनी है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने पहनी बीस लाख रुपये की माला
  • पहनने के लिए छत पर चढ़ना पड़ा।
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर कुछ वीडियो नेटिजन्स को भी हैरान कर देते हैं। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर दांतों तले उंगली दबाने पर मजूबर हो जाएंगे। वीडियो एक ऐसे दूल्हे से जुड़ा है जिसने 500 रुपये की सैकड़ों नोटों की माला पहनी है। दावा किया गया है कि दूल्हे के गले में डाली गई माला बीस लाख रुपये के नोटो की है।

Viral Video

दूल्हे ने शादी में पहनी बीस लाख रुपये की माला। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

दूल्हे ने पहनी बीस लाख रुपये की माला

बीस लाख रुपये की माला पहने हुए दूल्हे का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि लाखों रुपये की माला इतनी लंबी थी कि दूल्हे को इसे पहनने के लिए छत पर चढ़ना पड़ गया। फ्रेम में देख सकते हैं कि दूल्हा छत पर खड़ा हुआ है और माला उसके गले से होते हैं जमीन पर रखी चारपाई तक जाती है। लाखों रुपये की माला पहने हुए दूल्हे को देखने को लिए आसपास खासी भीड़ भी नजर आती है।

यहां देखिए वीडियो

इधर लाखों रुपये की माला पहने दूल्हे का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उसके घर पर आयकर विभाग की छापेमारी की वकालत कर डाली। हालांकि कई यूजर्स ने वीडियो पर फनी कमेंट भी किए। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dilshadkhan_kureshipur नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। ये अभी तक चार लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है।

End of Feed