वायरल न्यूज़

Video: ऐसा चोर नहीं देखा कभी, पूरा एटीएम ही उखाड़कर ले गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 23, 2023, 06:07 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि चोर एटीएम से पैसे चुराने के बजाय इसे पूरा ही उखाड़कर ले गया। चोर ने इसके लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ चोरी का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • एटीएम उखाड़कर ले गया चोर
  • जेसीबी का किया इस्तेमाल
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया में चोरी से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें चोर ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया जो किसी के भी होश उड़ा देगा। दरअसल चोर पैसे चुराने की बजाय पूरी कैश मशीन ही उखाड़कर ले गया। इसके लिए चोर ने जेसीबी का इस्तेमाल किया और बुरी तरह तोड़फोड़ मचा दी। एटीएम चोरी से जुड़ा ये वीडियो अमेरिका का बताया गया है।

चोर ने मचा दी तोड़फोड़

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स कैश मशीन के करीब में बैठा है। वो किसी काम में व्यस्त है कि तभी तगड़ा झटका लगा। नजर पड़ी तो देखा जेसीबी का रॉक बकेट उसकी आंखों के सामने था। शख्स किसी तरह उठ खड़ा हुआ और तुरंत भाग गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि इसके बाद चोर ने जेसीबी से हर जगह तोड़फोड़ मचा दी। एटीएम तोड़कर कैश बॉक्स भी बाहर निकाल लिया।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

आगे देखेंगे कि चोर ने कैश बॉक्स को कार से बांधा और खींचकर अपने साथ ले गया। मालूम हो कि चोरी से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर punjabi_industry नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article