वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: सबके सामने ही साली को किस करने लगा दूल्हा, दुल्हन का अंदाज देख दंग रह जाएंगे

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में दूल्हे ने सबके सामने साली को अनोखे अंदाज में किस कर लिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे ने मौज ले ली (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है शादी का ये वीडियो
  • दूल्हे ने सबके सामने साली को किया किस
  • नजारा देखकर ठहाके लगाने लोग

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शादियों के भी एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स शादियों के वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे

आज तक आपने शादियों के कई वीडियो देखे होंगे। हर शादी में कुछ ना कुछ अलग और खास जरूर होता है। कभी दूल्हा-दुल्हन मौज-मस्ती करते हुए नजर आते हैं। तो कभी दोस्त-यार माहौल बनाते हैं। वहीं, कभी शादी में आए मेहमान ही महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन दोनों खड़े हैं। अचानक दूल्हे की साली स्टेज पर पहुंच जाती है। दूल्हे की साली अपनी बहन को किस करने के लिए आगे बढ़ती है। दूसरी तरफ से दूल्हा भी अपनी पत्नी को किस करने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन, साली साहिबा दूल्हे राजा को रोकने लगती है। फिर दूल्हा क्या करता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दूल्हे ने कर दिया खेल

वीडियो देखकर आप जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि दूल्हे ने तो खेल कर दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pp_prince_studio' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। एक ने लिखा- भाभी से बढ़ियां तो साली है। कुछ का कहना है कि दूल्हे राजा ने तो मजे ले लिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article