Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं।
शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)
इसी बीच एक वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे की सालियों से जुड़ा है। दरअसल, अपनी दुल्हनिया को इंप्रेस करने के लिए दूल्हा सरेआम ऐसा काम करने लगता है कि दुल्हन तो इंप्रेस होती ही है। इसके साथ ही दूल्हे की सारी सालियां भी उस पर फिदा हो जाती हैं।
सरेआम सबका दिल लूट लेता है दूल्हा
वीडियो देखने में बहुत ही प्यारा है। आप देख सकते हैं कि अपनी दुल्हनिया को इंप्रेस करने के लिए दूल्हा शाहरुख खान के पॉपुलर गाने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' पर बहुत ही प्यारा डांस करने लगता है। दूल्हे के साथ-साथ शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार भी उसके साथ हो लेते हैं और डांस करना शुरू कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा न सिर्फ शाहरुख खान के गाने पर डांस करता है, बल्कि वह किंग खान का आइकॉनिग स्टेप भी करता है। देखें वीडियो-
दूल्हे का यह अंदाज दुल्हन को तो खूब पसंद आता है, इसके साथ ही उसकी बहनें भी दूल्हे के अंदाज पर फिदा हो जाती हैं। वीडियो को दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट sucheetah पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के डांंस पर इस कदर फिदा होती है कि वह भी स्टेज पर उतर आती है और उसके साथ कदमताल करने लगती है। इसके साथ ही दुल्हन की बहने में अपने जीजू के साथ नाचती नजर आती हैं। वीडियो बहुत ही प्यारा है जिसे अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
