Bicycle Stunt Viral Video: स्टंट के तो आपने कई सारे वीडियो देखे होंगे लेकिन इसे देखने के बाद आपका दिमाग ही सुन्न हो जाएगा। इस वीडियो (Viral Video) शख्स के ऐसा स्टंट किया है, जो कमाल का है। आप खुद जब इस वीडियो को देखेंगे तो कहेंगे कि आखिर इतनी अधिक उम्र में कोई इंसान इतना घातक स्टंट भला कैसे कर सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चचा ने ऐसा स्टंट किया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो में चचा ने साइकिल से बेहद ही लाजवाब स्टंट किया है। इतना ही नहीं, चचा ने एक पहिया उठाकर दूसरे पहिए के सहारे शानदार जम्प किया है, जिसे देख आपके रौंगटे खड़े हो सकते हैं।
स्टंट का सबसे खतरनाक वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि क्या कमाल का स्टंट किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पचपन वाले चचा बचपन वाला खेल दिखा रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 2.9 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'enduro_vibe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
