वायरल न्यूज़

फर्स्ट डेट पर 16 हजार का करवाया खर्च और रेस्टोरेंट का बिल दिए बिना चली गई गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने बुला ली पुलिस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 30, 2023, 05:56 PM IST

Girlfriend Boyfriend News: पहली डेट पर लड़के के पूरे 16,000 रूबल यानि 13,727 रुपये खर्च हुए। लड़के को लगा था आधा बिल लड़की भी भरेगी। हालांकि, लड़की ने बिल देने से इंकार कर दिया और बिना बिल दिए ही वहां से चली गई।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Girlfriend Boyfriend News: रूस से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए पुलिस बुला ली, क्योंकि पहली डेट में गर्लफ्रेंड ने 16 हजार का खर्च करवा दिया था और बिल भरे बिना चली गई थी। इससे बॉयफ्रेंड को भयंकर गुस्सा आया और उसने पुलिस बुला ली। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब लड़की को पुलिस खोज रही है।

पहली डेट पर गर्लफ्रेंड से गुस्साया बॉयफ्रेंड

मामला रूस के मॉस्को का है। मॉस्को में एक 28 साल का युवक एक युवती के साथ पहली डेट पर गया था। इसके बाद लड़की ने तरह-तरह के ऑर्डर किए और जमकर खाया पिया। पहली डेट पर लड़के के पूरे 16,000 रूबल यानि 13,727 रुपये खर्च हुए। लड़के को लगा था कि इस बिल का बंटवारा होगा और लड़की भी आधा बिल भरेगी। हालांकि, लड़की ने बिल देने से इंकार कर दिया और बिना बिल दिए ही वहां से चली गई। इस बात से लड़का बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो गया।

लड़के को ही भरना पड़ गया सारा बिल

जब लड़की बिना बिल दिए चली गई तो लड़के ने पुलिस को कॉल कर दिया। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह कुछ हफ्ते पहले ही सोशल मीडिया पर इस लड़की से मिला था। इसके बाद दोनों ने दो-चार दिन बातें की और फिर मिलने का फैसला किया। दोनों किसी रेस्टोरेंट पर डेट के लिए पहुंचे। मॉस्को के मीरा एवेन्यू पर बैठकर दोनों ने जमकर खाया पिया और जब बिल देने की बारी आई तो सिर्फ लड़के को ही बिल भरना पड़ गया। लड़की ने आधा बिल देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि लड़के ने ही सारा ऑर्डर किया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article