India Gate देखने आए मासूम पोते की फोटो खींचते दिखे दादाजी, हाथ में Keypad Phone पिघला लोगों का दिल

यादें बनाने के लिए महंगे फोन की जरूरत नहीं होती। जरूरी है तो बस प्यार और साथ की। हाल में एक ऐसा ही नजारा इंडिया गेट के सामने देखने को मिला। जहां एक दादाजी अपने राजकुमार पोते की तस्वीर अपने कीपैड फोन में क्लिक करते नजर आए।

इंडिया गेट को देखने के लिए हर दिन हजारों लोग आते हैं। यहां आप अक्सर देखेंगे कि घूमने आए परिवार, बच्चे और बुजुर्ग सभी लोग अपने इस खास पल को कैमरे में जरूर कैद करते हैं। हाल ही में यहां से एक ऐसा ही प्यारा नजारा देखने को मिला। जिसने लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में एक छोटे से मासूम बच्चे को इंडिया गेट के सामने खड़े देखा जा सकता है। उसके दादाजी बड़े प्यार से उसकी फोटो खींच रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि दादाजी के हाथ में कोई महंगा स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक साधारण सा कीपैड फोन था। जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

End of Feed