वायरल न्यूज़

Google Doodle: साल के आखिरी दिन गूगल ने बनाया डूडल, कुछ इस अंदाज में 2023 को कहा अलविदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 31, 2023, 07:42 AM IST

NEW YEAR 2024: साल का आज आखिरी दिन है और सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर इसे बड़े ही अनोखे अंदाज में सेलिब्रिट किया है। इसके लिए गूगल को बड़ा ही आकर्षक बनाया गया है।

Image

साल के आखिरी दिन गूगल ने बनाया जबरदस्त डूडल। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज साल का आखिरी दिन
  • गूगल ने बनाया डूडल
  • यूनिक अंदाज में किया सेलिब्रेट

NEW YEAR 2024: सर्च इंजन गूगल (Google) अपनी अद्भुत कलाकारी के लिए मशहूर है। दुनियाभर में जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है या फिर किसी बड़ी हस्ती को याद करने का अवसर हो, गूगल इसे बड़े यूनिक अंदाज में सेलिब्रेट करता है। आज साल 2023 का आखिर दिन है और इसे सेलिब्रेट करने में गूगल कहां पीछे रहने वाला था। गूगल ने इस दिन को भी डूडल (Doodle) बनाकर बड़े मजेदार ढंग से सेलिब्रेट किया है। दरअसल गूगल ने आज 31 दिसंबर को अनोखा डूडल बनाया है। इसे New Year's Eve 2023 नाम दिया गया है।

आज साल का आखिरी दिन

साल के आखिरी डूडल में देखेंगे कि गूगल के ठीक ऊपर 2023 लिखा गया है। इसमें ओ अक्षर की जगह कि जगह मुस्कुराती हुई इमोजी लगाई गई है। इसके अलावा पूरे डूडल को सेलिब्रेशन वाला लुक दिया गया है। देखकर ही लगता है कि साल 2023 का ये आखिरी दिन होने वाला है। इसके अलावा जब डूडल पर क्लिक कर आगे बढ़ते हैं तो तुरंत न्यू ईयर ईव (New Year's Eve) सबसे ऊपर लिखा नजर आता है। नए साल का स्वागत करती हुई बहुत सारी तस्वीरें भी नजर आती हैं।

यहां देखिए गूगल का यूनिक डूडल

Google Doodle

Google Doodle

नए साल का स्वागत

मालूम हो कि नए साल का स्वागत करने के लिए लोग 31 दिसंबर से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। इसके स्वागत के लिए दुनियाभर में लोग देर तक जागते हैं और जैसे ही घड़ी में 12AM बजते हैं तो जश्न कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा लोग नए साल के स्वागत में पार्टियों का आयोजन करते हैं। शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दूसरी तरफ गूगल ऐसे ही खास मौकों को चार चांद लगाने के लिए डूडल बनाकर सेलिब्रेट करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article