वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने आंखों के सामने दिखाया ऐसा जादू, देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 11, 2023, 02:49 PM IST

Viral Video Today: देखकर चौंक जाएंगे कि लड़के ने सबके सामने इतना जबरदस्त जादू दिखाया कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Image

लड़के ने दिखाया ऐसा जादू, देखकर हैरान रह जाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने दिखाया जबरदस्त जादू
  • आंखों पर नहीं होगा यकीन
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। होश उड़ जाते हैं कि कोई ऐसा भी कर सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें एक लड़के ने सबके सामने ऐसा जबरदस्त जादू दिखाया कि आंखों पर यकीन मुश्किल हो जाएगा। चौंक जाएंगे कि लड़के ने अपनी टी-शर्ट का कलर बदल लिया और कोई कुछ समझ नहीं पाया।

लड़के ने दिखाया होश उड़ाने वाला जादू

सामने आए वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का लाल टी-शर्ट पहने खड़ा है। टी-शर्ट के ऊपर उसने कोट पहना है। आसपास अन्य लोग भी खड़े हैं। कुछ लड़के के पास से गुजर रहे हैं। फ्रेम में देखेंगे कि हर तरफ अच्छा-खासी रोशनी है। अब लड़का उन्हीं के सामने जबरदस्त जादू दिखाता है। देख सकते हैं कि लाल टी-शर्ट पहने लड़का पीछे की तरफ मुढ़ता है और अगले ही सेकंड वापस घूम गया। मगर होश उड़ जाएंगे कि एक लम्हे में ही लड़के की टी-शर्ट का रंग लाल से काला हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि जबरदस्त जादू दिखाते हुए लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर magic.razik नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article