वायरल न्यूज़

VIDEO: मजे से सड़क पर जा रहा था शख्स, अचानक बकरे ने उठाकर ऐसे पटका, जिंदगीभर नहीं भूलेगा दर्द

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर आराम से जा रहा था। अचानक एक बकरे ने शख्स को उठाकर पटक दिया। जिस तरह का माहौल था उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बकरे का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरे ने शख्स को उठाकर पटका
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो रोजाना आपको एक से एक वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं। इनमें हर तरह के वीडियो (Animal Video) शामिल होते हैं। कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं, वहीं कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Fight Video) लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर चकरा जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक बकरे ने शख्स के साथ जो किया उसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

ये तो हम सब जानते हैं आमतौर पर इंसान जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, कोई भी जानवर कब, कहां से किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो राह चलते लोगों को पर भी जानवर हमला कर देते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक बकरा बंधा हुआ है। तभी एक शख्स मजे से वहां गुजर रहा होता है। अचानक बकरा शख्स को उठाकर हवा में उछाल देता है। जिस तरह शख्स नीचे गिरता है यकीनन उसे जबरदस्त चोटें आई होगी। तो पहले इस वीडियो को देखें...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। इस हैरतअंगेज वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'marvelusfame' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बकरे ने भाई कि दिन बना दिया। किसी का कहना है कि दिन में तारे नजर आ गए होंगे। किसी का कहना है कि किस्मत अच्छी थी कि जान बच गई। तो इस हाहाकारी वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article