वायरल न्यूज़

Viral Video: खुद को दारा सिंह समझ रहा था शख्स, बकरे ने ऐसे पटका निकल गई सारी हेकड़ी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरे ने शख्स के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ल रहे हैं।

Image

बकरे ने कर दिया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'दारा सिंह' बनने के चक्कर में शख्स के साथ हो गया खेल
  • बकरे ने ऐसा हाल किया जिसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई धमाल मचाने में लगा है। कई लोग तो फेमस होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ को कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। जबकि, जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स खुद को 'दारा सिंह' समझ रहा था। लेकिन, बकरे ने शख्स की सारी हेकड़ी निकाल दी।

कई बार ओवर स्मार्ट बनने के चक्कर में लोगों के साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिससे उनकी भद पिट जाती है। हालांकि, इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स कपड़े उताकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। अचानक एक बकरा वहां पहुंच जाता है। शख्स को बिल्कुल ही अंदाजा नहीं होता है कि उसके साथ क्या होने वाला है। वो लगातार पोज देते रहता है। पीछे से बकरे ने जो किया उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें मजेदार वीडियो...

शख्स के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर जरूर आपकी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि बकरे के साथ तो खेल हो गया। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'ejazky78' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि भाई का तो पोपट बन गया। किसी का कहना है कि आज बेचारे की सारी हेकड़ी निकल गई। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article