Bull Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे (Animal Video) महफिल लूट लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को हार्ट अटैक तक आ सकता है। क्योंकि, इस वीडियो में सांड काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहा है।
सांड कितना बवाली होता है, इसके बारे में हम सब जानते हैं। हर जगह वो तांडव मचाते नजर आ जा जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको सांड का एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएगा। कई बार दो सांड आपस में लड़ते हुए दिख जाएंगे। कभी किसी राह चलते हुए पर हमला कर देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में सांड का अलग लेवल आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। अचानक एक सांड भड़क जाता है और सींग से गाड़ी को उठा-उठाकर पटकने लगता है। जिस अंदाज में सांड गाड़ी को उठा-उठाकर पटकता है उसे देखकर किसी का कलेजा कांप जाए। देखें वीडियो...
सांड का हाहाकारी रूप
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर हिल गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'sheetal.kumari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है सांड आज सारा भड़ास निकाल रहा है। कुछ का कहना है कि आज तो काफी विकराल रूप में सांड दिख रहा है। आपको सांड का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
