Dance Video: फिर से वायरल हुआ ट्रेन में डांस करती हुई लड़कियों का वीडियो, यूजर्स बोले - अब बस भी करो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2023, 01:20 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां ट्रेन में डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में लड़कियों ने किया डांस
  • शीला की जवानी पर हिला डाला पूरा ट्रेन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girls Dance in Train: बीते कुछ दिनों में आपको कई सारे डांस वीडियोज ऐसे देखने को मिले होंगे, जो ट्रेन के होंगे। इन सभी वीडियोज (Viral Video) में लड़कियों का ग्रुप ट्रेन में डांस करता नजर आ रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें कुछ लड़कियों का ग्रुप ट्रेन में डांस (Dance Video) करता नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो में इन लड़कियों ने तीस मार खां फिल्म के गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करती दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़कियां कभी अकेले तो कभी ग्रुप में डांस करती नजर आ रही हैं। इस बीच एक लड़की स्टंट करती भी दिख रही है। इतना ही नहीं, वीडियो को जब आप आखिर तक देखेंगे तो उसमें आपको एक लड़की बेली डांस भी करती नजर आएगी, जो बेहद कमाल का है। ऐसे में इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स उनके इस वीडियो पर भड़क भी रहे हैं।

End of Feed