Stunt Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज स्टंट के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें से कई सारे ऐसे वीडियो भी होते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद कमाल का है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी आंखें चौंधिया जाएंगी। इस वीडियो में लड़के ने अपने घर के बाहरी हिस्से में ये कारनामा कर दिखाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने स्टंट करते हुए अपनी बाइक को एक पहिए पर राउंड-राउंड घुमा रहा है। इस वीडियो में लड़के के घरवाले इसे देखते नजर आ रहे हैं और उसे चीयर्स भी कर रहे हैं। ऐसे में जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको काफी पसंद आएगा और आपको रोमांच से भर देगा।
घर के बाहरी हिस्से में लड़के ने किया स्टंट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई ने तो घर ही हिला दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसने तो ऐसा स्टंट कर डाला, जिसे देख दिमाग ही हिल गया। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख 61 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'beast__unite' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
