वायरल न्यूज़

Dulhan Video: पास में ही खड़ा था दूल्हा लेकिन कंट्रोल न कर पाई दुल्हन, करने लगी ऐसा काम! हैरान रह गए मेहमान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 2, 2023, 09:01 PM IST

Dulha Dulhan Video: आप देख सकते हैं दूल्हा पास में ही खड़े होकर शादी की रस्म निभा रहा होता है। दूसरी तरफ दुल्हन मंडप में बैठे-बैठे ही सोने लगती है। वह अपनी नींद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग दुल्हन की हरकत पर बातें करते नजर आ रहे हैं।

Image

दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो दुल्हन से जुड़ा है। वीडियो में दुल्हन कुछ ऐसा करती दिख रही है, जिसने दूल्हे के साथ-साथ शादी में आए रिश्तेदारों को भी हैरान कर दिया है। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग दुल्हन की हरकत पर बातें करते नजर आ रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल

आपने अक्सर देखा होगा कि शादी में बहुत सारी रस्में निभाई जाती हैं। इतनी रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन बहुत ही ज्यादा थक जाते हैं। कई बार भागदौड़ इतनी बढ़ जाती है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाते हैं। सबसे ज्यादा हेक्टिक शादी का दिन होता है। जहां एक तरफ दूल्हा-दुल्हन को पुरी रात जागना होता है। वहीं इस दौरान थकान भी जमकर होती है। इससे कई बार दूल्हा-दुल्हन को नींद भी आने लगती है। हालांकि, वह रस्मों को छोड़कर सो नहीं सकते हैं। इसलिए कई बार मंडप में ही झपकी लेने लगते हैं। देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में भी ऐसा ही है। आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान दुल्हन मंडप में बैठे-बैठे ही सोने लगती है। वह अपनी नींद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। हालांकि, इस दौरान दूल्हा पास में ही खड़े होकर शादी की रस्म निभा रहा होता है। वीडियो शादी के मंडप का है, जिसमें दुल्हन को सोता देखकर मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। मंडप में बैठे-बैठे दुल्हन सोने लगेगी, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article