Funny Video: आपने अक्सर सुना होगा कि प्यार अंधा होता है। मगर क्या सचमुच अंधा प्यार देखा है। अगर नहीं देखा है तो आज आप सचमुच अंधा प्यार देखने वाले हैं। इसमें एक लड़के को उस लड़की से सच्चा प्यार हो गया, जिसे उसने कभी देखा तक नहीं है। लड़का सिर्फ लड़की से प्यार भरी बातें करता है और उसे हद से भी ज्यादा चाहने लगता है। दोनों के बीच सिर्फ मोबाइन पर बातें होती हैं और दोनों अपनी दिल की बात एक-दूसरे को बताने लगते हैं। इसमें लड़का अपनी प्रेमिका को इस कदर चाहता है कि उससे एक दिन भी बात ना हो तो पागल हो जाता है। मगर देखकर होश उड़ जाएंगे कि लड़का जिसे अपनी सच्ची मोहब्बत समझकर फोन पर बात करता था, वो असल में एक लड़का ही था।
लड़के को लड़की समझकर प्यार में पागल हो गया लड़का। (Photo-Twitter)
सच्ची प्रेमिका ही निकल गई लड़का
लड़का उससे लड़की आवाज निकालकर बातें करता था और बेचारे को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। इस वीडियो में देखेंगे कि लड़का कैसे ऑन कैमरा मोबाइल पर लड़की की आवाज में बात करता है। इसमें दूसरी तरफ से प्रेमी की आवाज आती है। वो बेचारा रोते हुए अपनी पीड़ा बताता है। प्रेमी कहता है कि उसने खुद को दो दिन से कमरे में बंद कर रखा है। वो काम पर भी नहीं गया और किसी से बात तक नहीं की। उसने खाना तक नहीं खाया। बस वो उसे ही याद करता रहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। इसमें देखेंगे कि अब लड़का फिर से लड़की की आवाज निकालकर जवाब देता है। वो कहता है कि मम्मी की वजह से वो बात नहीं कर पाई।
यहां देखिए मजेदार वीडियो
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि लड़का उसकी बात सुनकर फिर से फूट-फूट कर रोने लगता है। इधर लड़का फिर लड़की की आवाज निकालकर उसे प्यार से समझाता है। मालूम हो कि ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
