वायरल न्यूज़

Video: मेट्रो में सीट न मिली तो जबरन युवक की गोद में बैठ गई महिला, जो बात बोली सुनकर लोगों को आ गई शर्म

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2024, 04:41 PM IST

Metro Viral Video: मेट्रो में सीट पर बैठने को लेकर एक महिला कुछ ऐसा काम करती है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, महिलाओं वाली सीट पर पुरुष यात्री बैठ जाते हैं और एक महिला के आने पर भी वह उठते नहीं हैं।

Image

मेट्रो वायरल वीडियो (ट्विटर)

Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें यात्री सीट के लिए झगड़ा करते नजर आते हैं। कई वीडियो ऐसे वायरल हुए हैं, जिसमें महिलाएं सीट को लेकर झगड़ा करती दिखाई देती हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सीट को लेकर एक महिला कुछ ऐसा काम करती है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं।

मेट्रो से सामने आया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो खचाखच भरी है। जिस यात्री को जहां जगह मिली वह वहां पर बैठा हुआ है। आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाओं की सीट पर कई बार पुरुष यात्री बैठ जाते हैं। इसके बाद जब वहां महिलाएं आती हैं तो वह उठ जाते हैं। वहींं कुछ पुरुष यात्री महिलाओं के कहने पर भी उठते नहीं है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। देख सकते हैं कि महिलाओं वाली सीट पर पुरुष यात्री बैठे हैं और एक महिला के आने पर भी वह उठते नहीं हैं। देखें वीडियो-

जब पुरुष यात्री नहीं उठते तो वह महिला जबरदस्ती एक युवक की गोद में बैठ जाती है। इसके बाद भी युवक सीट से नहीं उठता है। इसके बाद महिला जो बात कहती है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, युवक की गोद में बैठकर महिला कहती है कि 'कोई बात नहीं हम भी बेशर्म बन जाएंगे, हमें क्या फर्क पड़ेगा। फर्क आपको पड़ेगा अभी नहीं रात को पड़ेगा।' यह बात सुनकर लोग महिला को हैरानी से देखते रह जाते हैं। वीडियो को @ShoneeKapoor नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article