Stunt Video: गर्लफ्रेंड को बिठाकर शख्स ने बाइक से किया ऐसा खतरनाक स्टंट, यूजर्स बोले - कलेजा कांप गया

इंटरनेट पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शायद लड़के को खरी-खोटी सुना दें। इस वीडियो में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया बाइक से स्टंट
  • गर्लफ्रेंड को बिठाकर दिखाया हैरतअंगेज कारनामा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girlfriend Boyfriend Stunt Video: इंटरनेट पर हैरतअंगेज कारनामा को आपको खूब देखने को मिलेगा। इन कारनामों को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे और आपका दिमाग भी हिल जाएगा। स्टंट का ये खेल कई बार लोगों को मौत के मुंह में भी लेकर चला जाता है। ऐसे में अगर आप भी खतरों के खिलाड़ी हैं और आपको भी स्टंट वीडियोज पसंद आते हैं तो आपको ये वीडियो खूब पसंद आने वाला होगा।

Girlfriend Boyfriend Stunt Video

गर्लफ्रेंड को बिठाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक कपल स्टंट का खतरनाक खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बिठाकर बाइक से स्टंट कर रहा है। बाइक के अगले पहिए को उठाकर वह हैरतअंगेज कारनामा भी दिखा रहा है, जो कमाल का है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा करना कई बार खतरनाक भी साबित हो जाता है। हालांकि, कपल के इस स्टंट को काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed