Girl in Lungi Viral Video: लुंगी के बारे में आप जानते ही होंगे, भाई भारत में लुंगी काफी फेमस है। खासकर साउथ इंडिया के लोग तो लुंगी पहनने के मामले में सबसे आगे हैं। अब तक उत्तर भारत में लोग लुंगी पहने हुए दिखाई देते हैं। आमतौर पर देखा जाए तो भारत के हर घर में लोग लुंगी पहने मिल जाते हैं। आज हम आपके लिए जो वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, वो भी लुंगी वाली है। लेकिन ये थोड़ा धमाल वाला है।
लंदन में लड़की ने पहनी लुंगी (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की लंदन की सड़कों पर लुंगी पहनी हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिखने वाली लड़की भारत की है। इस तमिल लड़की का नाम वेलरी है, जो लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उसे बड़ा ही प्यारा कमेंट दिया। महिला ने उससे कहा कि उन्हें वेलरी बहुत पसंद आई।
लंदन में लड़की ने पहनी लुंगी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लुंगी में लड़की कमाल की लग रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस लड़की को सैल्यूट है, जिसने लंदन में जाकर ऐसा करने की कोशिश की। बता दें, इस वीडियो को 'valerydaania' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
