वायरल न्यूज़

हद है भाई! इस छात्र ने टीचर पर ही लिख डाला निबंध, फिर मैडम ने जो किया वह हो गया वायरल

Ajab Gajab News: छात्र ने इस निबंध में जो भी लिखा उसे पढ़कर मैडम भी खुश हो गईं। इसके बाद मैडन ने ही इस निबंध की फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया।

Image

मैडम पर निबंध (एक्स)

Ajab Gajab News: इंटरनेट पर कब-क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं चलता है। आप जब पढ़ाई कर रहे होंगे तो आपने भी किसी न किसी टॉपिक पर निबंध जरूर लिखा होगा। इसी क्रम में एक छात्र ने टीचर पर एक ऐसा निबंध लिखा जो इंटरनेट पर वायरल हो गया। यह निबंध ऐसा है, जिसे पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। फेवरेट टीचर के टॉपिक पर छात्र ने जो निबंध लिखा है, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह निबंध ऐसा है, जिसे पढ़कर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

प्रिय अध्यापिका टॉपिक पर छात्र ने लिखा निबंध

दरअसल, एक्जाम में स्टूडेंट से फेवरेट टीचर पर निबंध लिखने को कहा गया था। इसके बाद छात्र ने ऐसा निबंध लिखा कि उसकी आंसर शीट वायरल हो गई। छात्र ने अपनी पसंदीदा टीचर की खूबियों के पुल बांधते हुए निबंध लिखा। उसने इस निबंध में जो भी लिखा उसे पढ़कर मैडम भी खुश हो गईं। इसके बाद मैडन ने ही इस निबंध की फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया। इसके साथ ही मैडम ने यह भी लिखा, 'Class 6th student. जब अपना मूड ठीक करना होता है तब इसे पढ़ लेती हूं।' देखें तस्वीर-

दरअसल, छठी क्लास के छात्र ने अपनी प्रिय टीचर पर निबंध लिखा। इस निबंध में उसने लिखा, 'हमें सभी अध्यापक पसंद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रिय भूमिका मैम हैं, जो हमें बहुत अच्छी बातें बताती है। वह पढ़ाती भी हैं और खूब लाड-प्यार भी करती हैं। भगवान करें सभी अध्यापक हमारी मैम जैसे हों, तो बच्चे मन से पढ़ेंगे।' इसके अलावा छात्र ने निबंध में 'आई लव यू भूमि मैम' भी लिखा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article