वायरल न्यूज़

Video: बालों में क्लेचर की जगह सांप लगाती है ये लड़की, रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 30, 2024, 07:44 AM IST

Snake Girl Video: सांप को बालों के क्लेचर की तरह इस्तेमाल करते हुए इस वीडियो ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। वीडियो इतना खतरनाक है कि किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

Image

क्लेचर नहीं सिर में सांप लगाती है ये लड़की। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बालों में क्लेचर की जगह सांप
  • लड़की का हैरान करने वाला रूप
  • आते ही इंटरनेट पर छाया वीडियो

Snake Girl Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी का भी दिमाग घुमाकर रख देगा। वीडियो एक खूबसूरत लड़की से जुड़ा है जो अपने बालों में क्लेचर लगाते हुए नजर आती है। मगर इसमें लड़की ऐसा कुछ करती हुई दिखाई पड़ती है कि इसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर देगा।

बालों में क्लेचर की जगह सांप

हैरान हो जाएंगे कि लड़की बालों में जो क्लेचर लगाती है कि वो किसी धातु का नहीं बल्कि सांप का बना होता है। सांप भी एकदम जिंदा जो सिर में इधर-उधर भागता हुआ नजर आता है। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की के बाल उलझे हुए हैं और हल्की हवाएं चल रही हैं। इसमें लड़की के सिर में क्लेचर जैसा कुछ नजर आता है। मगर एकाएक जैसे ही ध्यान से देखते हैं तो वो चीज हिलती हुई नजर आती है। फिर पता चलता है कि जिसे क्लेचर समझा जा रहा था वो कुछ और नहीं बल्कि एक खतरनाक सांप निकला।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर हैरानी होगी कि लड़की ने इतने खतरनाक सांप को अपने बालों में किसी क्लेचर की तरह इस्तेमाल करती है। इससे लड़की बिल्कुल भी डरती नहीं है। वो ऐसा रिएक्शन देती है मानो सांप उसका पक्का दोस्त हो। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article