वायरल न्यूज़

हाथी के साथ मस्ती कर रही थी लड़की, मगर गजराज ने वहीं उठाकर पटक दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2024, 08:33 AM IST

Wild Animal Video: इसमें देखेंगे कि सड़क किनारे हाथी देखकर लड़की उसके करीब पहुंच गई और बहुत खुश होती है। मगर तभी ऐसा कुछ दिखा कि हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

हाथी के साथ मस्ती करना लड़की को पड़ गया भारी। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • गजराज ने दिखाया गुस्सैल रूप
  • खुश हो रही लड़की को ही पटक दिया
  • नजारा देखकर उड़ेंगे होश

Wild Animal Video: हाथी दिखने में जितना विशाल है ये उतना ही शांत जानवर भी है। जंगल में ये आराम से रहते हैं और अपने झुंड के साथ रहना पसंद करते हैं। हाथी को इंसानों के भी काफी करीब माना जाता है। उनके साथ रहने में भी उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। मगर जब ये बिगड़ते हैं तो खूब तबाही मचाते हैं। फिर इनके सामने जो भी आता है बड़ी मुश्किल में फंस जाता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा सामने आया है। इसमें एक लड़की हाथी के पास खड़ी है और हाथी भी उसे कुछ नहीं कहता। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि लड़की भी शायद ही सोचा होगा।

हाथी के करीब पहुंच गई लड़की

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की अपने दोस्त के साथ दुपहिया वाहन पर थी। वो जंगली रास्ते से गुजर रही थी कि तभी हाथी पर उसकी नजर पड़ी। इसमें हाथी आराम से खा रहा है। हाथी को खाते हुए देख लड़की ने अपने दोस्त से रुकने के लिए कहा। वो हाथी के करीब पहुंचती है और बहुत खुश होती है। लड़की जंगली जानवर के काफी करीब पहुंच गई। मगर फिर जो कुछ दिखा सोचा भी नहीं सकते। दरअसल लड़की को बहुत करीब देखकर गजराज नाराज हो गए। उसने अपनी सूंड से लड़की को हवा में उठाया और पटक दिया।

देखिए वीडियो

हर तरफ छाया वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि हाथी का गुस्सैल रुप देखकर लड़की ने किसी तरह खुद को संभाला। वो उठ खड़ी हुई और उल्टे पांव दौड़ लगा दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @PicturesFoIder नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article