Viral Video: पिता को देख एयरपोर्ट के अंदर घुसने लगी बच्ची, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची अपने पिता को देखकर एयरपोर्ट के अंदर घुसने लगती है। जिस तरह का नजारा था, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, एक बेटी ने पिता को देखकर जो किया वो आपका दिल जरूर छू लेगा।

viral video

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @agnisigning)

कहते हैं पिता और बच्चे के बीच का जो प्यार होता है, उसे शब्दों से बयान नहीं किया जा सकता है। इसके बारे में जरूर आप भी जानते होंगे और महसूस भी करते होंगे। लेकिन, कई बार बच्चे पिता के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटी सी बच्ची एयरपोर्ट पर अपने पिता का इंतजार कर रही है। जैसे ही उसके पिता बाहर आने लगते हैं बच्ची एयरपोर्ट के अंदर घुसने लगती है। लेकिन, सुरक्षा जवान उसे रोकने लगते हैं। बच्ची रुकने के लिए तैयार नहीं होती है और आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed