Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो (Dance Video) वायरल होते रहते हैं। कई डांस वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। जबकि, कई डांस वीडियो (Dance Viral Video) लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, कुछ ऑरिजनल डांस देख दुनिया दीवानी हो जाती है। यूजर्स डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं, तारीफ भी करते हैं और कई बार जमकर चटकारे भी लेते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर भारतीय झूमने लगेगा।
ये तो हम सब जानते हैं होली का त्योहार नजदीक आ गया है। भारत में होली की धूम हर तरफ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं यहां कई तरह से होली भी मनाई जाती है। इसके अलावा होली पर कई गाने भी बने हैं, जिनपर लोग जमकर ठुमके लगाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक रूसी महिला ने होली के गाने पर डांस से धूम मचा दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैक ग्राउंड में होली का गाना बज रहा है और रूसी महिला भारतीय ड्रेस में जमकर उस पर ठुमके लगा रही है। देखें वीडियो...
रूसी महिला का होली डांस
इस डांस वीडियो को देखकर आपको भी झूमने का मन कर रहा होगा। इतना ही नहीं इस डांस वीडियो ने कईयों को अपना दीवाना बना दिया है। इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस डांस वीडियो की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस डांस ने दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि रूसी महिला का अनोखा स्वैग है। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।
