Shocking Video: बहुत सारे लोग अंडा खाते हैं। इसे खाने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग अंडे का ऑमलेट बनाकर खाते हैं तो कई लोग अंडे को उबालकर खाते हैं। कुछ लोग बॉयल अंडे की सब्जी बनाकर खाते हैं तो बहुत सारे लोग अंडे की भुर्जी भी बनाते हैं। अगर आप भी अंडा खाते हैं तो सबसे पहले यह वीडियो देख लीजिए। अगर आपने यह वीडियो देख लिया तो यकीनन आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो रूह कंपाने वाला है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने हाथ में सफेद अंडा पकड़ा हुआ है। इस अंडे को वह एक चम्मच से फोड़ने की कोशिश करता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही वह अंडा फोड़ता है, उसके भीतर से दर्जनों जहरीले बिच्छू निकलने लगते हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की नींद उड़ा दी है। बता दें कि बिच्छू ऐसे जीव हैं, जो सीधे बच्चे पैदा करते हैं। वह अंडा नहीं देते हैं। इसलिए आप गलती से भी यह न सोंचे कि अंडा बिच्छू का है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स अंडे फोड़ता है, वैसे ही दर्जनों बिच्छू अंडे से निकलने लगता है। अंडा देखकर साफ लग रहा है यह किसी मुर्गी का है। आपको बाथटब में सैकड़ों छोटे-छोटे बिच्छू चलते दिखाई दे रहे होंगे। यह नजारा कंपाने वाला है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि अंडे के अंदर इतने खूंखार बिच्छू कैसे पहुंच सकते हैं। वीडियो bilal.ahm4d नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
