Viral News : दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कि आज भी चीता और तेंदुए के बीच अंतर नहीं कर पाते होंगे। बिल्ली की प्रजाति के ये दोनों जानवर पहली निगाह में तो एक जैसे लगते हैं, लेकिन जब इन गौर किया जाए तो तब कहीं जाकर अंतर समझ आता है। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि एक एयरलाइन की मैग्जीन की ऐसी ही गलती सामने आई है। दरअसल, भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मैगजीन की गलती को रेखांकित किया।
एक चीते की तस्वीर शेयर करते हुए, जिसमें कि चीते को तेंदुआ बता दिया गया। इस पर कासवान ने लिखा कि, 'तो स्पाइस फ्लाइट मैग्जीन को लगता है कि यह एक चीता है। पृथ्वी पर सबसे तेज़ स्तनधारी प्राणि, आप क्या सोचते हैं? @flyspicejet"। फोटो पर ही एक और पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि, 'यह एक तेंदुआ है, चीता नहीं।' इसके बाद यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लग गई। इस पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, 'यह पूरी तरह से कॉपी पेस्ट है, ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट में किसी ने भी इसे प्रकाशित करने से पहले या बाद में अपना स्वयं का पत्रिका नहीं पढ़ा है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसा ही होता है जब लोग पूरे बिल्ली परिवार को 'शेर' कहकर बुलाते हैं!! और इसलिए तेंदुए और चीता के बीच अंतर नहीं कर सकते !' एक और यूजर ने अन्य पत्रिका द्वारा की गई ऐसी ही गलती को याद करते हुए लिखा कि, 'कुछ साल पहले ट्रेन में रेलवे पत्रिका देखी थी जिसमें रणथंभौर पर ज़ेबरा और जिराफ के साथ एक कहानी थी।'
अब हम आपको बताते हैं दोनों में क्या अंतर है और कैसे इसकी पहचान करें। दरअसल, चीतों के शरीर पर काले धब्बे और काली धारियां होती हैं जो उनकी आंखों से लेकर उनके मुंह के कोनों तक चलती हैं। दूसरा तरीका ये है कि, उनके धब्बों को देख सकते हैं। तेंदुओं के पास समूहों में एकत्रित छोटे अनियमित धब्बों का एक समूह होता है। इन धब्बों को रोसेट्स कहा जाता है क्योंकि इनका आकार गुलाब जैसा होता है। वहीं, रोसेट चीतों में भी होते हैं जिनके अंदर अतिरिक्त बिंदु जैसे धब्बे होते हैं।
