Girl Sleeping With Snakes Viral Video: दुनियाभर में आपको कुछ ऐसे लोग मिलेंगे, जो अपने अजीबोगरीब हरकत के लिए जाने जाते हैं। उनकी इन्हीं हरकतें कई बार जानलेवा साबित हो जाती हैं लेकिन फिर भी वे कहां मानने वाले हैं। कुछ ही नजारा आपको इस वीडियो (Viral Video) में देखने को मिल जाएगा, जिसे देखने के बाद आप भी सहम उठेंगे और आपको कंपकंपी आ जाएगी। इतना ही नहीं, वीडियो देखते ही आप काफी कुछ खरी-खोटी भी सुनाने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बच्ची अपने बिस्तर पर सोती नजर आएगी लेकिन उसके साथ बिस्तर पर कुछ ऐसा नजर आएगा, जिसका नाम सुनकर ही लोग भाग खड़े उठते हैं। दरअसल, बच्ची के बिस्तर में उसके साथ कई सारे सांप भी होते हैं, जिसके साथ वह आराम से सोती दिख रही है। ऐसे में उसके परिवार वाले उसका वीडियो बना रहे हैं। इस बच्ची का नाम एरियाना है, जो अक्सर सांपों के साथ वीडियो बनाती रहती है और लोगों को हैरान कर देती है।
बिस्तर पर सांपों से घिरी नजर आई बच्ची
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सांप कितना भी पालतू हो, वह डंसने से पीछे नहीं हटता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि माता-पिता को ऐसे उल्टे-सीधे कारनामे करने से बचने चाहिए, इससे जान भी जा सकती है। इस वीडियो पर अब तक 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'snakemasterexotics' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
