VIDEO: लड़की ने गलती से खिंचवा लिया फोटो, फिर कैमरामैन ने जो किया हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 8, 2024, 08:00 AM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन की सहेली ने कैमरामैन से फोटो खिंचवाने की गलती कर दी। फिर कैमरामैन ने जो कुछ किया देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो आपको खूब हंसाने वाला है। इसमें देखेंगे कि एक लड़की ने कैमरामैन से अपना फोटो क्लिक कराने की गलती कर दी। बदले में बंदे ने ऐसे फोटो क्लिक किए कि लड़की के होश उड़ गए। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इधर कैमरामैन लड़की की हालत देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

फोटो खिंचवाने की गलती कर गई लड़की

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं। इसमें दुल्हन की सहेली भी स्टेज पर मौजूद हैं और कैमरामैन सभी के फोटो क्लिक करने में व्यस्त है। इसी बीच लड़की ने अपना मोबाइल निकाला और उसके फोटो क्लिक करने की गुजारिश की। इधर फोटो खींचने में व्सस्त कैमरामैन को लड़की की यही बात पसंद नहीं आई। उसने मोबाइल पकड़ा और लड़की के फोटो क्लिक करने लगा। थोड़ी दी देर में मोबाइल लड़की को पकड़ा दिया। इधर खुद के फोटो खिंचने के बाद लड़की बहुत खुश होती है। मगर जैसे ही बेचारी ने गैलरी में फोटो देखे तो उसके होश उड़ गए।

End of Feed