वायरल न्यूज़

पहले प्यार दिखाया फिर शख्स पर टूट पर डॉगी, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 8, 2024, 10:19 AM IST

Doggy Attack Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स को दुलार कर रहा डॉगी अचानक आक्रामक हो गया और झपटकर हमला कर दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

अचानक आक्रामक हो गया डॉगी। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉगी ने शख्स पर किया हमला
  • पहले दुलार फिर हुआ आक्रामक
  • नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

Doggy Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो आवारा डॉगी को दुलार कर रहा है। डॉगी भी उसपर खूब प्यार लुटाता है। मगर एकाएक आवारा डॉगी आक्रामक हो गया और शख्स पर हमला कर दिया। वायरल हो रहे रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स सड़क किनारे खड़ा है। पास में खड़ा एक अन्य शख्स कार की सफाई करने में व्यस्त है। अभी शख्स खड़ा ही था कि तभी आवारा डॉगी दुम हिलाते हुए उसके करीब पहुंच गया। शख्स इससे बिल्कुल नहीं घबराता बल्कि डॉगी के साथ अच्छा व्यवहार करता है।

डॉगी ने अचानक किया हमला

शख्स डॉगी को दुलार करता है। वो उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरता है। इससे डॉगी शख्स को और भी प्यार भरी नजर से देखता है। देखकर लगता है कि डॉगी शख्स का वफादर है। इधर शख्स अभी भी डॉगी के माथे पर प्यार से हाथ फेर रहा है। अब शख्स उसे जाने का इशारा करता है मगर डॉगी अपने दो पैरों पर खड़ा हो गया। शख्स उसे नीचे उतारता है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और शख्स पर हमला कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर यकीन नहीं होता है कि कुछ सेकंड पहले तक शख्स को दुलार कर रहा डॉगी अचानक इतना आक्रामक हो जाएगा। इधर शख्स भी किसी तरह खुद को बचाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर wtf.batshonline नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article