Stunt During Skydiving Viral Video: स्टंट के कई सारे वीडियोज आपने देखे होंगे लेकिन क्या कभी आपने इस वीडियो को देखा है। इस वीडियो में एक महिला आसमान में स्काइडाइविंग करती नजर आ रही है, इस दौरान उसने जिम्नास्ट का ऐसा प्रदर्शन किया है, जो कमाल का है। महिला के इस प्रदर्शन पर यूजर्स भी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जमकर उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला पहले तो स्काइडाइविंग करती है। फिर अचानक से वह खुले आसमान में ही जिम्नास्टिक मूव्स करने लगती है। महिला के इस स्टंट को देख सभी यूजर्स हैरान हो जाते हैं। जब आप भी महिला के इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
स्काइडाइविंग के दौरान महिला ने किया जिम्नास्टिक मूव्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आसमान में चलने का अंदाज बड़ा ही रोमांचकारी लगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपने तो वाकई में कमाल ही कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 36 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kuczynska.maja' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
