Desi Jugaad Viral Video: आप सभी ने अनारकली वाली कहानी सुनी ही होगी, जिसमें अनारकली सलीम का प्रेम प्रसंग खूब चर्चा में रहा। ये बात बादशाह अकबर को नापसंद थी, जिसके चलते उन्होंने अनारकली को दीवार में चुनवा दिया था। अब ऐसा ही कुछ अगर आपकी नजरों के सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे। अरे भाई.. थोड़ा थम जाइए, हम किसी इंसान की बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल, एक शख्स ने हवा के लिए अपने दीवार में कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Desi Jugaad Viral Video) में शख्स ने अनारकली की तरह कूलर को ही अपनी दीवार में चुनवा दिया। ऐसे में उसका ये देसी जुगाड़ देखकर आप भी दंग रह जाएंगे और उसकी इस कारीगरी को देखकर शॉक्ड हो जाएंगे। वैसे एक बात तो है कि देश के लोग जुगाड़ में इतना आगे निकल चुके हैं कि साइंटिस्ट को भी फेल कर दें। ऐसे में लोग भी शख्स की काफी तारीफ कर रहे हैं और उसके इस देसी जुगाड़ पर काफी मौज भी ले रहे हैं।
शख्स ने अनारकली की तरह दीवार में चुनवाया कूलर
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है इन भाई साहब ने अनारकली वाली कहानी को कुछ ज्यादा दिल पर ले लिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस शख्स के दिमाग के आगे तो साइंटिस्ट भी माथा पीट लें। इस वीडियो को अब तक 36 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'gagansandhu.____' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
