Dance Video: पाकिस्तानी लड़की ने बॉलीवुड गाने पर लगाया ऐसा डांस का तड़का, मूव्स देख दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 3, 2024, 07:44 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस का बड़ा ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान लड़का के डांस स्टेप बहुत ही सिंपल है लेकिन बेहद प्यारे लग रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़की ने किया जबरदस्त डांस
  • बॉलीवुड गाने पर मचाया तहलका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Girl Dance On Bollywood Song: अक्सर पाकिस्तान का वीडियो वायरल हो रहा होता रहता है, जिसमें वहां की शादियों में अधिकतर बॉलीवुड गाने बजाए जाते हैं और लोग डांस स्टेप करते नजर आते हैं। इसके आपको कई सारे वीडियो (Viral Video) भी देखने को मिल जाएंगे, जो इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड गाने पर कमाल का डंस करती नजर आ रही है।

Pakistani Girl Dance Video

पाकिस्तानी लड़के ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी लड़की सुखविंदर सिंह के गाने 'बन ठन चली बोलो' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। भले ही आपको लड़की के मूव्स बेहद सिंपल लगे लेकिन उसकी सादगी और लिरिकल स्टेप कमाल के लगेंगे। ऐसे में यूजर्स भी लड़की की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आप भी अगर उसके डांस स्टेप को देखेंगे तो उसके फैन हो जाएंगे।

End of Feed