वायरल न्यूज़

कोबरा संग रोमांस करने लगी लड़की, किस करते ही दिखा रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 30, 2024, 02:14 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़की पार्क में सांप के सामने बैठी है। मगर एकाएक उसने सांप को पकड़कर किस कर लिया। फ्रेम में फिर जो दिखा चौंका ही देगा।

Image

पार्क में सांप को किस करती दिखी लड़की। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हैरान करने वाले वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं जो दिमाग घुमा देते हैं। आखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की खतरनाक किंग कोबरा के साथ रोमांस करती हुई नजर आती है। चौंक जाएंगे कि लड़की किंग कोबरा को किस तक करने लगती है। मगर फिर इसके बाद जो कुछ दिखाई रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

लड़की और किंग कोबरा से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि लड़की और किंग कोबरा दोनों पार्क मे हैं। कोबरा लड़की के ठीक सामने चेहरा जमीन से ऊपर उठाए हुए है। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी डराने के लिए काफी है। मगर लड़की सांप से बिल्कुल नहीं डरती है। मानो वो उसका दोस्त हो। आगे देखेंगे कि लड़की धीरे-धीरे अपने होंठ सांप की तरफ ली जाती है और किस कर बैठती है।

देखिए वीडियो

देखकर दिमाग घूम जाएगा कि लड़की जब सांप को किस करती है तब वो उसे जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाता। सांप को किस करते हुए लड़की के इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे चमत्कार बताया है। कुछ लोगों ने सांप को लड़की का प्रेमी ही बता दिया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर auliakhairunisa22 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article