वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर लड़की ने कराया ऐसा फोटोशूट, पोज देख अच्छी-अच्छी मॉडल भी शरमा जाएं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 28, 2023, 01:09 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से हिल जाएगा। इस वीडियो में लड़की मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट करवाती नजर आ रही है।

Image

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लड़की ने कराया फोटोशूट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने कराया मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट
  • मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट का वीडियो वायरल
  • लोगों ने दिए मजेदार कमेंट्स

Photoshoot On Delhi Metro Station Viral Video: इंटरनेट पर रोजाना ना जाने कितने वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिसकी कोई गिनती ही नहीं है। ऐसे में कुछ वीडियो तो नॉर्मल ही रह जाते हैं लेकिन कुछ लोगों को इतना अधिक पसंद आते हैं कि लोगों के बीच काफी फेमस हो जाते हैं। इस तरीके के वीडियो (Viral Video) लोगों का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की नजर आएगी, जो दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट कराती नजर आ रही है। ऐसे में मारपीट और प्यार-मोहब्बत के बाद ये दिल्ली मेट्रो की नई सीरीज मानी जा सकती है। इस वीडियो में नजर आ रही लड़की बेहद खूबसूरत है, जो रेड कलर की फुलस्लीव टी-शर्ट और ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट पहनी हुई है। इस दौरान लड़की के पीछे से मेट्रो गुजर रही है और प्लेटफॉर्म पर खड़ी लड़की पोज देती नजर आ रही है।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लड़की ने कराया फोटोशूट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ रील्स बनाने के लिए ही जाती है क्या, इसे दिल्ली पुलिस नहीं मिलती क्या? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को दिल्ली में लाता कौन है, भगवान के लिए तो ये सब बंद कर दो। इस वीडियो पर अब तक 58 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'nanndita23' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article