Bride Groom Dance Video: जितनी तेजी से इन शादियां हो रही है, उतनी ही तेजी से कपल्स के डांस वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन का एक बड़ा ही प्यारा डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के धांसू मूव्स देख आप उसके दीवाने हो जाएंगे। लाल जोड़े में वह जितनी प्यारी लग रही है, वह उतना ही अच्छा डांस कर रही है। लोगों को भी उसका डांस काफी पसंद आ रहा है और उसके वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन ने किया छम्मक छल्लो गाने पर धांसू डांस (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दूल्हा-दुल्हन छम्मक छल्लो गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन ने इतना खतरनाक डांस किया है, जिसे देख लोग उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को आप भी देखेंगे तो आप भी इनके डांसिंग के कायल हो जाएंगे। आलम ये है कि लोग बार-बार इनके वीडियो को स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन ने किया छम्मक छल्लो गाने पर धांसू डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कपल के इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दुल्हन का डांस तो काफी बेमिशाल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुल्हन ने दूल्हे को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '_wedding_tales_nepal_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
