Girl Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता हैं कि आंखें नम हो जाती हैं, तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो एक स्कूटी गर्ल से जुड़ा है, जिसके पास जाकर एक लड़का भगवान पाने का तरीका पूछने लगा। जवाब में लड़की ने भी उसे तुरंत भगवान से मिलवाने का तरीका बता दिया। लड़की का इतना कहना था और लड़का तुरंत भाग खड़ा हुआ। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।
भगवान से मिलने का तरीका पूछने लगा लड़का। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
भगवान पाने का तरीका पूछने लगा लड़का
शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि लड़की पार्किंग से स्कूटी निकाल रही थी कि तभी एक लड़का उसके करीब पहुंचा। उसने लड़की से पूछा कि भगवान को पाने का सबसे तेज तरीका कौन सा है। लड़के का ऐसा सवाल सुनकर लड़की एक पल के लिए खो गई। उसकी समझ नहीं आया कि लड़का क्या पूछ रहा है। मगर तभी एकाएक लड़की मुस्कुराती है और जवाब देती है। मगर लड़की ने जो कुछ कहा लड़का तुरंत भाग गया।लड़की ने लड़के से कहा कि वो स्कूटी के पीछे बैठ जाए और जितने भी भगवान हैं सबसे मिला देगी।यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
नौ दो ग्यारह हो गया लड़का
लड़की कहती है, 'मेरी स्कूटी के पीछे बैठ जाओ। जितने भी भगवान हैं सबसे मिलवा देती हूं।' मजेदार है कि लड़की को उम्मीद नहीं थी कि बेचारे को ऐसा जवाब मिलेगा। मगर जब जवाब मिला तो तुरंत नौ दो ग्यारह हो गया। हालांकि पूरा वीडियो देखने के बाद हंसी भी बहुत आती है। मजेदार वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर VIDEO NATION नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
